भावपूर्ण श्रद्धांजलि | अमर शहीद राजा जयलाल सिंह जी की शहादत से सीख ले कर ही समाज की स्थापना संभव -उदराज वर्मा

Original Content Publisher   -  3 yrs ago

WhatsApp Image 2021-10-02 at 11.52.48.jpeg

लखनऊ | आजादी के प्रथम स्वतंत्रता सग्रांम आदोंलन के जन नायक, प्रथम स्वंतत्रता सग्राम 1857 की क्रांति मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योध्दा के 162 वी० शहादत दिवस पर अमर शहीद राजा जयलाल सिंह पार्क हजरतगंज (लखनऊ) मे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 

बताते चलें की अमर शहीद राजा जयलाल सिंह द्वारा ब्रिटिश शासन को लखनऊ से समाप्त करने में मुख्य भूमिका निभाई गयी थी | बौडरा रियासत (स्टेट) अतरौलिया जिला आजमगढ़ के कुर्मि परिवार में जन्में अमर शहीद राजा जयलाल सिंह (31 मई 1803 - 01 अक्टूबर 1859) जी ने 1857 स्वंतत्रता सग्राम आजादी के क्रांति के प्रथम युद्ध में लखनऊ में नवाब के सेनापति के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया था और राजा जयलाल सिंह की वीरता और नेतृत्व  के कारण लखनऊ में भीषण संग्राम हुआ जिसमे अनेकों बार अंग्रेज सेनाएं परास्त हुयीं |

अमर शहीद राजा जयला सिंह पार्क हजरतगंज (लखनऊ) में  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | कुर्मी क्षत्रिय महासभा लखनऊ की अध्यक्षता में अमर शहीद राजा जयलाल सिंह जी की प्रतिमा पर उपस्थिति लोगों द्वारा माल्यार्पण के उपरांत श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को संपन्न हुआ | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपस्थिति प्रमुख वक्ताओं द्वारा अमर शहीद राजा जयलाल सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया व लोगों से आवाहन किया गया की जिस तरह से हमे पूर्वज लाडे थे अंग्रेजो से वैसे ही हमे अपने हक अधिकार के लिए देश के छोरों से लड़ना होगा |


WhatsApp Image 2021-10-02 at 11.50.33.jpeg

इस अवसर पर विधायक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुर्मि क्षत्रिय सभा (लखनऊ) श्री शशांक वर्मा एवं कुर्मि क्षत्रिय सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी०एम० कटियार जी, जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा सुल्तानपुर, कुलदीप गंगवार जी, डॉ मीना वर्मा जी, डॉ एसडी सिंह जी, जयशंकर वर्मा जी, नितिन सिंह पटेल जी, चंद्रराज पटेल जी, सुदर्शन कटियार, जय सिंह सचान जी, रविंद्र कटियार, महेश वर्मा जी, राकेश वर्मा जी, अंकुर कटियार, राजा के वंशज सदस्य कुंवर ऋषभ सिंह एवम् अन्य सामाजिक लोगों द्वारा माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित की गई।



Original Publisher Source
(As mentades by google play news policy)
Original Publisher Name  :  Admin
Original Publisher Email  :  Admin